यह शहद पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के घने जंगलों से एकत्र किया गया है| इस जंगल में मधुमक्खियाँ विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक रूप से उगे फूलों से शहद इकट्ठा करती हैं | सुंदर वन के जंगल विश्व के सबसे बड़े जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है।